इंदौर शहर में इस वर्ष भी गणेशोत्सव बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुदामा नगर स्थित गणेश उद्यान युवा समिति द्वारा आयोजित ‘इंदौर चा विनायक’ गणेश महोत्सव में 3 सितंबर 2025 को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाआरती, 56 भोग अर्पण एवं महाप्रसादी वितरण ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
👇देखें वीडियो 👇
समिति द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया। महाआरती के समय पूरा पंडाल “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से गूंज उठा। भक्तों की भीड़ में गजब का उत्साह दिखाई दिया, सभी श्रद्धालु आरती के पावन क्षण में सम्मिलित होकर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे थे।
इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 82 के युवा पार्षद श्री नितिन जी शानू जी शर्मा, वार्ड क्रमांक 82 बुथ अध्यक्ष वैभव उपाध्याय जी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं है, बल्कि यह समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश भी देता है।
कार्यक्रम में सबके राम के आयोजक महेंद्र सिंह जी चौहान और प्रवीणा अग्निहोत्री (दीदी) ने भी अपनी उपस्थिति से आयोजन को गौरवशाली बनाया।
महाआरती के उपरांत 56 भोग अर्पण की परंपरा ने गणपति बप्पा के भक्तों को अद्भुत अनुभव कराया। प्रसाद वितरण में भक्तों ने श्रद्धा और आनंद के साथ भाग लिया। हजारों श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट महाप्रसादी वितरित की गई, जिससे वातावरण और भी पावन एवं सकारात्मक हो गया।
समिति के पदाधिकारियों और युवाओं ने पूरे आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर व्यवस्था को संभाला और भक्तों को सुविधा प्रदान की। युवाओं की इस सहभागिता ने यह संदेश दिया कि नई पीढ़ी भी परंपराओं और संस्कारों से गहराई से जुड़ी हुई है।
‘इंदौर चा विनायक’ गणेश महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि सामाजिक एकजुटता और सद्भाव का भी संदेश देता है। इस तरह के आयोजन समाज में भक्ति, समर्पण और एकता का संचार करते हैं।
भक्तों ने इस अवसर पर प्रार्थना की कि बप्पा सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति प्रदान करें।

