देशभर में स्वच्छता का ब्रांड एम्बेसडर बन चुका इंदौर अब अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनता जा रहा है। इसी कड़ी में असम राज्य की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी के सदस्य इंदौर पहुंचे और यहां के सफाई एवं वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का गहन अध्ययन किया।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगम आयुक्त दिलीप यादव और अतिरिक्त आयुक्त रोहित सिसोनिया ने समिति को स्वच्छता प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया और शहर का मैदानी अवलोकन कराया।

समिति के सदस्यों ने इंदौर की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि इंदौर का मॉडल पूरे देश के लिए एक आदर्श उदाहरण है। उन्होंने आश्वासन दिया कि असम के विभिन्न शहरों में भी ‘इंदौर मॉडल’ को अपनाया जाएगा, ताकि वहां भी स्वच्छता और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मज़बूती दी जा सके।

महापौर भार्गव ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर की सफलता नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और नगर निगम की टीम के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने इस दौरे को “इंदौर की उपलब्धियों की राष्ट्रीय मान्यता” बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *