360 Quick Update

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) के उस बयान का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने आरएसएस (RSS) पर बैन लगाने की बात कही थी। शाह ने साफ किया कि बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) चल रहा है और जनता इसी चुनाव में इसका जवाब दे देगी। गृह मंत्री ने कहा कि आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है और इसकी स्थापना को 100 साल पूरे हो गए हैं।

एक कार्यक्रम में अमित शाह ने खरगे की आरएसएस पर बैन लगाने की बात पर कहा, ‘उन्होंने (खरगे) कोई वजह नहीं बताई। आरएसएस ऐसी संस्था है, जिसने हम लोगों जैसे करोड़ों युवाओं को देश बनाने के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया है। देशभक्ति के संस्कार दिए हैं और हमें यह भी देखना चाहिए कि आरएसएस से निकले हुए दो लोग इस देश के प्रधानमंत्री भी बने हैं और दोनों सबसे अच्छे प्रधानमंत्री रहे हैं। आरएसएस का योगदान देश के विकास, समाज को सही दिशा दिखाने में बहुत बड़ा है। खरगे जी की मंशा समझ रहा हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *