बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के सभी चरण पूरे हो चुके हैं। दूसरे चरण में भी मतदाताओं ने रिकॉर्ड तोड़ मतदान (Record-breaking Voting) किया। इस चरण में वोटिंग का प्रतिशत 68.79 फीसदी तक पहुंच गया, जबकि पहले चरण में यह आंकड़ा करीब 64 फीसदी था। यानी दोनों चरणों को मिलाकर कुल औसतन 66.93 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी बीच विभिन्न सर्वे एजेंसियों और टीवी चैनलों ने अपने एग्जिट पोल (Exit Polls) जारी किए हैं, जिनमें ज्यादातर में एक बार फिर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अगुवाई वाली सरकार की वापसी के संकेत मिल रहे हैं।

कौन आगे, कौन पीछे?
मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 147 से 167 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन के खाते में 70 से 90 सीटें जाने का अनुमान है। जनसुराज को 0 से 2 और अन्य को 2 से 8 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ओबीसी और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को समर्थन दिया है।

पार्टीवार संभावित प्रदर्शन
एग्जिट पोल के अनुसार, राजद (RJD) 89 से 97 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकती है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 85 से 93 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) को 25 से 31 सीटें, लोजपा (LJP) को 2 से 4, और हम (HAM) को 0 से 1 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, महागठबंधन में कांग्रेस को 14 से 21 सीटें, वीआईपी को 2 से 3, सीपीआई को 1 से 2, सीपीआई (एमएल)एल को 2 से 5 और सीपीआईएम को 1 से 2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

वोट शेयर में महागठबंधन की बढ़त
सीटों के लिहाज से एनडीए बढ़त में दिखाई दे रहा है, लेकिन वोट शेयर के मामले में महागठबंधन आगे निकलता नजर आ रहा है। आंकड़ों के अनुसार, एनडीए को कुल 38.4 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि महागठबंधन को 39.2 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को 12.7 फीसदी वोट मिलने की संभावना है और अन्य दलों के खाते में करीब 9.8 प्रतिशत वोट जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *